लावारिस पशुओं को बांधी जाएगी रेडियम बेल्ट
जालंधर। धुंध के कारण लावारिस जानवरों से टकरा कर हो रहे हादसों पर काबू पाने के लिए स्थानीय निकाय विभाग ने पहल की है। विभाग लावारिस जानवरों के गले रेडियम बेल्ट बांधेगा। यह नया काम जालंधर रीजन में पड़ते जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर व कपूरथला की 31 नगर काउंसिलों और नगर पंचायतों में होगा। यहा जानकारी विभाग के क्षेत्रीय डिप्टी डायरेक्टर बरजदिंर सिंह ने दी। उन्होंने बताया जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर और कपूरथला में लावारिस जानवरों के गले पर 7 जनवरी दिन सोमवार को रेडियम वाली पट्टियां डाली जाएगी। लुधियाना की एनजीओ के सहयोग से रेडियम बेल्ट खरीद ली गई है।