फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा विक्रेताओं ने किया सरकार के खिलाफ प्रर्दशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ दवा विक्रेताओं का प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। दवा के मामले में पुलिस के दखल और दवा विक्रेताओं पर बेवजह की जा रही सख्ती के खिलाफ 30 जुलाई को सभी दवा विक्रेताओं ने हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल के समर्थन में दवा विक्रेताओं ने शनिवार को दिलकुशा मार्केट में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। होलसेल केमिस्ट ऑर्गनाइजेशन के जिला प्रधान रिशु वर्मा की देखरेख में प्रदर्शन करते हुए प्रधान ने कहा कि उनकी मांगों में दवा विक्रेताओं के काम में पंजाब पुलिस की दखलदांजी बंद हो, दवा मूल्य नीति में दवा विक्रेताओं का शोषण बंद किया जाए, चेकिंग सिर्फ ड्रग्स विभाग की ओर से की जाए शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार की आंखें खोलने के लिए सोमवार को पूरा दिन हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें