ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
गुरु नानकपुरा रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। यह जानकारी नहीं मिल पाई की यह किशोर किस वजह से और किस प्रकार से रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आया। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। मौके पर पहुंचे जीआरपी थाना प्रभारी बलदेव रंधावा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। यदि पहचान नहीं हुई तो 72 घंटे के लिए पहचान के लिए शव सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आसपास भी पूछताछ की गई है लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। न ही उसकी जेब से कोई पहचान पत्र मिला है। यह दुर्घटना गुरु नानकपुरा रेलवे क्रासिंग और पीएपी फ्लाई ओवर के बीच में हुई है।