जेसीआई ने मनाया बैसाखी पर्व
जालंधर। जेसीआई जालंधर की ओर से बैसाखी मनाने के साथ-साथ पंजाबी संस्कृति को नई जनरेशन से रूबरू करवाने का कार्यक्रम आयोजित किया। इसका आयोजन क्लब के प्रधान संजय उपाध्याय की अध्यक्षता में किया गया। क्लब के सभी सदस्यों ने बैसाखी के त्योहार का महत्व और इससे जुड़ी इतिहास की बातों पर चर्चा की गई। इस दौरान सभी जेसी सदस्यों ने विभिन्न पंजाबी विरासत के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर जेसी सदस्य सरबजीत चीमा, जेसी अमन चीमा, गगनदीप सालूजा, पूर्व प्रधान जेसी करण बग्गा, विवेक भोगल, केके बाधवानी, सोमेन गोयल, श्वेता उपाध्याय, सोनिया शर्मा, दीप सालूजा, अनिता अग्रवाल, दीवाली बाधवानी, नितेश व अन्य जेसीआई सदस्य मौजूद थे।