‘प्रवासी मजदूरों रिकॉर्ड रखे जिला प्रशासन’
जालंधर। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल रिपोर्टर डॉ. अशोक साहू ने मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डॉ. साहू ने जिला प्रशासन को कहा कि शहर में काम करने वाली सभी प्रवासी मजदूरों को रिकॉर्ड रखा जाए। इससे बाल मजदूरी, बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी को रोका जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से बनाए गए अनेकों कानून बाल मजदूरी, बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी को रोकने में मददगार हैं। इस मौके पर एसडीएम परमवीर सिंह, एसडीएम वरिंदरपा सिंह बाजवा, एसडीएम राजीव वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी रामपाल मौजूद थे।