फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। मोहल्ला अंगूरा वाला बाग में हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया। मृतक की पहचान मंगल दास के रूप में हुई है। मृतक के बेटे रवि ने बताया कि वह मोहल्ला अंगूरा वाला बाग में किराए के मकान में रहते हैं। उनके पिता सुबह करीब 11 बजे मकान की छत पर धूप में बेड शीट डालने गए थे। इस दौरान वह छत से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गए। छत पर धुआं देख स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया। इसकी सूचना उन्होंने पावरकॉम को दी। आधा घंटे तक बिजली लाइन कट न होने की सूरत में उन्होंने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने बिजली लाइन को कट करवाया और शव को छत से नीचे उतारा। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें