फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर जागरूकता के लिए मॉल लगाया सैल्फी प्वाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
वोटर जागरूकता के लिए मॉल लगाया सेल्फी प्वाइंट
विज्ञापन

जालंधर। लोकसभा चुनाव में लोगों और विशेष कर युवाओं को वोट के अधिकार केप्रति उत्साहित करने के लिए जिलाधीश-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरिंदर कुमार शर्मा ने बुधवार को एमबीडी माल में सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया। सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन करने के बाद जिलाधीश ने कहा कि लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे स्वीप प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्रीय प्रक्रिया में अधिक से अधिक संख्या मेंलोगों की भागीदारी को यकीनी बनाना हैं। उन्होंने कहा कि इस सेल्फी प्वाइंट पर लगाए गए स्लोगन मतदाताओं विशेष रूप से युवाओं को अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे। जिलाधीश ने कहा किप्रमुख स्थानों पर युवाओं में सैल्फी लेने का बहुत जनून होता हैं। यह सेल्फी प्वाईंट लोगों को अपनी तस्वीर लेने के लिए नया स्थान ही प्रदान नहीं करेगा, बल्कि इसके साथ वोट की महत्ता के संदेश का प्रचार भी किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि शहर में इस प्रकार के ओर सेल्फी प्वाइंट स्थापित किये जाएंगे। इसके इलावा निष्पक्ष, शांतीपूर्ण और पारदर्शी ढंग के साथ 19 मई को लोक सभा मतदान के दौरान लोगों द्वारा वोट के अधिकार का प्रयोग को यकीनी बनाने के लिए संजीदा यत्न किये रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें