फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव का बिगुल, 2 दिन में कोई नामाकंन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 2 दिन में कोई नामांकन नहीं
विज्ञापन

5 अप्रैल को 308 बार मेंबर चुनेंगे प्रधान, उप-प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसके तहत एडवोकेट नवनवीर गिल को बतौर रिटर्निंग अफसर मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही सहायक रिटर्निंग अफसर के तौर पर एडवोकेट नूरीन पठानिया तथा ममता गुलेरिया को जिम्मेदारी सौंपी गई। यह चुनाव प्रधान, उपप्रधान, सचिव, संयुक्त सचिव तथा वित्त सचिव के लिए होंगे। प्रधान एडवोकेट रछपाल ठाकुर ने बताया कि नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, हालांकि पहले और दूसरे दिन किसी भी पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा है। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 25 मार्च रखी गई है। 26 मार्च को स्क्रूटनी होगी, जबकि किसी भी पद के लिए नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख 28 मार्च रखी गई है। 5 अप्रैल को जिला बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए जिले के 308 बार सदस्य मतदान करेंगे। इसी दिन गिनती के बाद विजेता रहने वाले पदाधिकारियों के नामों की घोषणा होगी तथा उन्हें सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। प्रधान रछपाल ठाकुर ने कहा कि प्रधान पद के लिए आवेदन करने वाले प्रत्याशी को 20 हजार रुपये, उप प्रधान के लिए 15 हजार रुपये, सचिव को 12 हजार रुपये, संयुक्त सचिव को 5 हजार तथा वित्त सचिव पद के लिए आवेदन करने वाले पांच हजार रुपये की राशि पहले जमा करानी होगी। यह राशि नान रिफंडेबल होगी। रछपाल ठाकुर ने बताया कि 2 दिन में किसी भी पद के लिए कोई आवेदन नहीं किया गया।

फोटो:-8-बार ऑफिस में उपस्थित रिटर्निंग अफसर व बार के प्रधान रछपाल ठाकुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें