फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापकों ने विधायक राजिंदर बेरी को सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यापकों ने विधायक बेरी को सौंपा मांगपत्र
विज्ञापन

जालंधर। शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापकों ने विधायक राजिंदर बेरी को मांग पत्र सौंपा। टीचरों ने विधायक बेरी को अपनी मांगों के बारे में बताते हुए कहा कि अस्थाई मुलाजिमों को स्थाई किया जाए व स्वर्गीय चन्न सिंह के परिवार को घोषित सरकारी सहायता तुरंत दी जाए। इसके अलावा उनकी अन्य मांगे जल्द से जल्द पूरी की जाएं। टीचर कुलदीप सिंह, उषा रानी, संदीप संधु ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के समय कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भरोसा दिया था कि जब वह सत्ता में आऐंगे तो प्राथमिकता के आधार पर उनकी मांगे पूरी की जाएंगी। अभी तक मांगें पूरी न होने पर अध्यापकों में रोष पाया जा रहा है। बेरी ने भरोसा दिया कि जल्द ही उनकी मुख्यमंत्री से मीटिंग करवा कर मांगे पूरी करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें