फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ निकाली मैराथन में दौड़े बच्चे, बूढे व जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के खिलाफ मैराथन में दौड़े बच्चे, बूढे़ और जवान
विज्ञापन

- डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा, पुलिस कमिश्नर प्रवीण सिन्हा व सैकड़ों बुजुर्गों ने भंगड़ा डाल दिया नशे से दूर रहने का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। तंदुरुस्त पंजाब मिशन के तहत गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम से रन अगेंस्ट ड्रग्स नामक मैराथन का आगाज किया गया। इस मैराथन को डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा व पुलिस कमिश्नर प्रवीण सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन स्टेडियम से स्टार्ट होकर बीएमसी चौक, स्काईलार्क चौक से होकर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम पर ही आकर खत्म हुई। इस दौरान बच्चों, नौजवानों, महिलाओं व बुजुर्गों ने भाग लेकर नौजवानों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा व पुलिस कमिश्नर प्रवीण सिन्हा व कई बुजुर्गों ने भंगड़ा डाल, शरीर को तंदुरुस्त रखने व नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। सैकड़ों नौजवानों, बुजुर्गों व महिलाओं ने इस मैराथन में भाग लेकर नशा त्यागने व स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर व जिलाधीश ने लोगों से कहा कि पंजाब से नशा खत्म करने के लिए वह पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। अगर कोई नशा बेचता है तो उसके बारे में पुलिस को सूचित करें। अगर कोई नशा कर रहा है तो उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें या फिर पुलिस को उसके बारे में सू चित करें, ताकि उक्त व्यक्ति का इलाज करवाया जा सके। इस दौरान मैराथन के विजेताओं को इनाम भी दिए गए। मैराथन की चारों कैटेगरी के विजेताओं में से पहले स्थान पर रहने वाले को 3100, दूसरे स्थान पर 2100 व तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 1100 रुपये कैश अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें