हादसे में तीन लोग घायल
जालंधर। जालंधर से अमृतसर जा रही कार का अगला टायर निकलने से तीन लोग घायल हो गए। कार में एक ही परिवार के 3 सदस्य सवार थे। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह तीनों घायल लोग भगत सिंह कॉलोनी जालंधर के निवासी हैं। थाना एक की पुलिस ने पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।