प्रकाश पर्व के लिए 100 करोड़ के बजट पर जताया आभार
कपूरथला। बाबा नानक की नगरी सुल्तानपुर लोधी से कांग्रेस विधायक नवतेज सिंह चीमा ने पंजाब सरकार के बजट में 2019 में मनाए जा रहे श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को लेकर सुल्तानपुर लोधी के लिए 100 करोड़ का प्रावधान रखने पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इन समागमों को पूरी धार्मिक श्रद्धा और उत्साह से मनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। वित्त मंत्री ने पवित्र नगरी के लिए 10 करोड़ रुपये के शुरुआती अनुदान की भी घोषणा की है।