फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर की प्रिया ने पठानकोट की अंकिता को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर की प्रिया ने पठानकोट की अंकिता को हराया
विज्ञापन

-- बॉक्सिंग चैंपियनशिप का दूसरा दिन
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
डेरा भाई मस्तान सिंह पब्लिक स्कूल में चल रही तीन दिवसीय पंजाब यूथ वूमन स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को भी जबरदस्त मुकाबले हुए। चैंपियनशिप में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से पहुंची करीब 16 टीमों में शामिल 65 महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं। एसोसिएशन के प्रधान डॉ. कुलबीर सिंह ने बताया कि दूसरे दिन के मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा गया। दूसरे दिन के 45 से 48 किलो भार वर्ग के मुकाबलों में तलवंडी साबो की परनीत कौर ने होशियारपुर की अनीशा को हराया, जालंधर की प्रिया ने पठानकोट की अंकिता को मात दी। पटियाला की कमलदीप कौर ने जालंधर अकादमी की प्रवीन को हराया। जबकि 51 किलो भार वर्ग के मुकाबले में तलवंडी साबो की रशजीत कौर ने अमृतसर की सोनिया को, बठिंडा की नवजीत कौर ने मोगा की जसपिंदर कौर को, होशियारपुर की अनुराधा ने चक्कर (लुधियाना) की नवदीप कौर को, शहीद ऊधम सिंह नगर की ममता ने संगरूर की तमन्ना को हराया। इसी तरह 69 किलो भार वर्ग में मस्तूआणा साहिब की अमृतप्रीत कौर ने चक्कर (लुधियाना) की पवनदीप कौर को, मुक्तसर की अकविंदर कौर ने बठिंडा की रमनदीप कौर को, पटियाला की प्रियंका शर्मा ने लुधियाना की अवनीत कौर को, अमृतसर साहिब की रघुजीत कौर ने तलवंडी साबो की रमनदीप कौर को हराया। क्वार्टर फाइनल 45-48 किलो भार वर्ग में मस्तूआणा साहिब की आरती फरंड ने लुधियाना की रमनप्रीत कौर को, चक्कर की खुशप्रीत कौर ने बठिंडा की मनजोत कौर को, मस्तूआणा साहिब की मीनाक्षी ने तलवंडी साबो की परनीत कौर को, जालंधर की प्रिया ने पटियाला की कमलदीप कौर को मात दी। भार वर्ग 51 किलो में मुक्तसर की लखप्रीत कौर ने जालंधर की राहत कुमारी को, मस्तूआणा साहिब की कमलजीत कौर ने पठानकोट की अर्पणा को, बठिंडा की नवजीत कौर ने तलवंडी साबो की रशजीत कौर को हराकर सेमिफाइनल में अपनी जगह बनाई। जजमेंट पदम कौसल, प्रदीप कुमार, निखिल चौहान, प्रशांत सोलंकी, प्रितपाल सिंह, सुनील सिंह, हरजंग सिंह, एमडी हबीब व गुरदित्त पुरी ने किया। रेफरी की भूमिका बलविंदर सिंह ने अदा की। इस मौके पर जनरल मैनेजर अवनिंदरपाल सिंह, रजिंदरपाल सिंह, डॉ. मुखविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह कोच, जिला ओलंपियक एसोसिएशन कोच अनमोल गुप्ता, करनैल सिंह, एसएस मान, हरविंदर पाल, गुरमीत सिंह, गुरबख्श सिंह संधू समेत अन्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें