एचएमवी की सुजाता और वृष्टि यूनिवर्सिटी में प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने जीएनडीयू की ओर से ली गई बीएफए सेमेस्टर प्रथम की परीक्षा में बढ़िया प्रदर्शन किया है। यूनिवर्सिटी की ओर से घोषित नतीजों में कॉलेज की छात्रा सुजाता व वृष्टि ने 400 में से 357 अंक हासिल कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रा मुस्कान ने 346 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रा पारूल 338 अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर रही। प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने फैकल्टी सदस्यों में शामिल डॉ. राखी मेहता व अन्य को भी बधाई दी। मौके पर फाइन आर्ट विभाग के अध्यापक उपस्थित थे।