फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काँग्रेस के लिए ग़रीबी हटाओ सिर्फ चुनावी नारा : सांपला

विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबी हटाओ कांग्रेस का चुनावी नारा : सांपला
विज्ञापन

होशियारपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला ने सोमवार को कहा कि देश के लोग नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं। सांपला गांव बाहला की पंचायत को पार्टी में शामिल करने पहुंचे थे। उन्होंने लोगों को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया। उन्होंने कहा कि देश पर लंबे समय तक राज करने वाली पार्टी ने गरीबी हटाओ को चुनावी नारा बनाकर रख दिया था । लोग जब कांग्रेस नेताओं के मुंह से गरीबी हटाने का नारा सुनते थे तो लोग समझ जाते थे कि देश मे चुनाव होने जा रहा है। मोदी ने सच में देश से गरीबी खत्म करने के लिये काम किया है। सरकार का लक्ष्य है कि 2022 तक कोई भी बिना छत के नहीं होगा। आज किसानों की समस्याओं को देखते हुए सरकार ने उनके लिए महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें