पंजाब पेंशन यूनियन ने फूंका सरकार का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। अपनी मांगे न माने जाने से नाराज पंजाब पेंशन यूनियन ने बुधवार को सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान यूनियन के सदस्यों ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भी की। इस दौरान यूनियन के महासचिव विजय कुमार ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को लंबे समय से लटकाती आ रही है। उनको उनका हक नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है। सरकार ने चुनाव के समय कई तरह के वादे किए गए थे लेकिन चुनाव संपन्न होने के बाद किसी भी वादे को पूरा नहीं किया गया। इसके कारण हर वर्ग में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगें जल्द न मानी र्गइं तो प्रदर्शन तेज किया जाएगा।