निगम की टीम ने कब्जे हटवाए
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। नगर निगम की तहबाजारी विभाग की टीम ने किशनपुरा रोड पर सड़कों पर लगने वाली अवैध रेहड़ियों और दुकानदारों द्वारा फुटपाथों पर किए गए कब्जों पर कार्रवाई की। टीम ने रेहड़ियों के सामान के साथ फुटपाथ पर दुकानदारों पर रखे गए सामान को अपने कब्जे में ले लिया। तहबाजारी विभाग के अधिकारियों ने दुकानदारों को आगे से दुकानों के बाहर सामान न रखने की हिदायत दी। वहीं रेहड़ी वालों को भी चेतावनी दी गई। सड़कों पर होने वाले अवैध कब्जों की वजह से यातायात की समस्या आती हैं। निगम अनुसार अवैध लगने वाली रेहड़ियों और फुटपाथ पर कब्जा करने वालों पर आगे भी कार्रवाई होती रहेगी।