फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार पर बरसे कांग्रेसी, सचिवालय समक्ष धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के खिलाफ सचिवालय के सामने प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की हिदायतों पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अध्यक्ष गुरमीत सिंह खुड्डियां की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय के समक्ष रोष धरना लगाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार अपने निजी हितों की खातिर पिछले चार वर्षों से देश की सामाजिक अर्थ व्यवस्था को तोड़ कर चकनाचूर कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जहां आपसी भाईचारे का संदेश देती है, वहीं केंद्र सरकार हिंदुत्व के नाम पर लोगों में बंटवारा डाल रही है। दो अप्रैल के भारत बंद दौरान भाजपा साशित सूबा सरकारें शांति बनाए रखने में बुरी तरह से फेल साबित हुई हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आपसी भाईचारा व सद्भावना की मिसाल जगाए रखने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करना समय की जरुरत बन गया है। इस मौके प्रदेश कांग्रेस के महा सचिव जगजीत सिंह हनी फत्तनवाला, भिंदर शर्मा, गुरसंत सिंह बराड़, मक्खन सिंह नंदगढ़, गुरबाज सिंह वनवाला, काका लक्खेवाली, भीना बराड़, सुभाष लोहाकार, गुरप्रीत सिंह गिल, दीदार सिंह बराड़, रमेश गिरधर समेत बड़ी गिनती में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें