फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम कथा में शबरी प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर

विज्ञापन
विज्ञापन
शबरी प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर
विज्ञापन

मुक्तसर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से नई अनाज मंडी में चल रही श्रीराम कथा के चौथे दिन आशुतोष महाराज की शिष्या कथा व्यास साध्वी शचि भारती ने शबरी प्रसंग सुना श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। साध्वी ने कहा कि शबरी के गुरु मंतग मुनि ने बहुत समय पहले ही उसे कह दिया था कि एक दिन भगवान राम उसकी कुटिया में आएंगे। शबरी को अपने गुरुदेव के वचनों पर पूर्ण विश्वास था। इसलिए शबरी प्रतिदिन अपनी कुटिया सजाती और मार्ग में पुष्प बिछा देती कि प्रभु यहां से आएंगे। हर भक्त को शबरी की तरह ही प्रभु पर विश्वास होना चाहिए। प्रेम और श्रद्धा की सदैव जीत होती है। इससे पूर्व गिद्दड़बाहा के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, भारत भूषण बिंटा, ऋषि तनेजा, संदीप बांसल व अन्य ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर चौथे दिन की कथा प्रारंभ कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें