फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट सोल्जर में थ्रो बॉल स्टेट चैंपियनशिप संपंन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुष टीम में सिरसा क्लब प्रथम
विज्ञापन

जालंधर। सेंट सोल्जर कॉलज बस्ती दानिशमंदा में आयोजित दो दिवसीय थ्रो बॉल स्टेट चैंपियनशिप संपन्न हुई। इसमें चेयरमैन अनिल चोपड़ा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। प्रतियोगिता में 12 पुरुषों और 6 महिला टीमों ने भाग लिया। पुरुष टीम में सिरसा क्लब ने पहला, पंजाब क्लब मुक्तसर ने दूसरा, ऑल स्टार क्लब ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं में पंजाब क्लब मुक्तसर ने पहला, चंडीगढ़ क्लब ने दूसरा और लुधियाना क्लब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर रहने वाले को 15 हजार और दूसरे स्थान वाले को 8 हजार का इनाम दिया गया। महिला वर्ग में पहला स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 6 हजार और दूसरा स्थान प्राप्त वाली टीम को 4 हजार का इनाम दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें