मुक्तसर।
सीपीआई (एम) की बैठक सोमवार को गुरदेव सिंह छत्तेआणा के नेतृत्व में स्वर्गीय चिरंजी लाल धीर पार्क में हुई। इसमें राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों की आलोचना की गई। बैठक में वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार पर चुनाव के दौरान किए सभी वादे पूरे करने की मांग उठाई। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरजीत सिंह ने कहा कि 20 दिसंबर को ब्लॉक मलोट में होने वाले पदाधिकारी के चुनाव में पार्टी की ओर से सख्त फैसले लिए जाएंगे। सरकार से चुनावी वादे पूरे कराने के लिए भी अगली रणनीति तैयार की जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि कैप्टन सरकार के कार्यकाल में पेंशन के लिए बुजुर्ग और विधवाएं दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। कांग्रेस सरकार को पंजाब की बागडोर संभाले नौ माह का समय हो गया है लेकिन मुख्यमंत्री ने बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा पूरा नहीं किया। मौके पर सचिव हरबिंदर सिंह, जगतार सिंह, तरसेम सिंह, नत्थू राम, रामचंद, शिवलाल सिंह और अलबेल सिंह उपस्थित थे।