ऑटो की टक्कर से एक की मौत
जालंधर। वर्कशॉप चौक में ऑटो की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। घटना सुबह साढ़े सात बजे हुई जब भानु प्रताप पुत्र अन्नादास पटेल चौक से किसी धार्मिक स्थान से आटो में बैठकर वापस आ रहे थे। भानू ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठा था कि वर्कशॉप चौक पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने दूसरे ऑटो में टक्कर मार दी। इससे भानुप्रताप सड़क पर गिर गया। तेज रफ्तार ऑटो उसके ऊपर से निकल गया जिससे भानु प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। थाना दो की पुलिस ने ऑटो चालक को राउंड अप कर लिया है।