सोमप्रकाश ने भरा नामांकन, न आए सांपला और न अविनाश राय खन्ना
होशियारपुर। भाजपा-अकाली दल के सांझे उम्मीदवार सोम प्रकाश ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र भरा। उन्होंने अपने कागजात जिला चुनाव अधिकारी ईशा कालिया को सौंपे। इससे पहले मिनी सचिवालय के पास रैली की गई जिसमें सोम प्रकाश अपने साथियों के साथ फगवाड़ा से पहुंचे। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, पंजाब चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, बीबी महिंदर कौर जोश और दलजीत सिंह चीमा उपस्थित थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता पार्टी में एकता के दावे करते रहे लेकिन निवर्तमान सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला और होशियारपुर से सांसद रह चुके भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना और उनके समर्थक इस दौरान अनुपस्थित रहे।