फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से शुरू होगी संसदीय चुनाव के नामांकन भरने की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संसदीय चुनाव के नामांकन कल से
विज्ञापन

फरीदकोट। लोकसभा चुनाव के लिए 22 अप्रैल सूबे में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी और उसी दिन से चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का काम शुरू हो जाएगा।
फरीदकोट से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद सदीक ने 24 अप्रैल को ,पंजाब डेमोक्रेटिक फ्रंट के मास्टर बलदेव सिंह ने 25 अप्रैल और शिरोमणि अकाली दल के गुलजार सिंह रणीके ने 26 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करने की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रो. साधू सिंह ने नामांकन के लिए अभी तारीख तय नहीं की है। जिला चुनाव अधिकारी कुमार सौरभ राज ने बताया कि 22 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा और उस दिन से लेकर 29 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते है। नामांकन पत्रों की पड़ताल 30 अप्रैल को होगी और 2 मई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते है। 19 मई को मतदान होगा और मतगणना 23 मई को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें