दो बाइक टकराए, एक युवा की मौत
होशियारपुर। चिंतपूर्णी रोड पर चौहाल के पास दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में वीरवार शाम 18 वर्षीय मुकेश निवासी अजीत नगर की मौत हो गई जबकि धीरज पुत्र संजय कुमार निवासी अजीत नगर गंभीर रुप से घायल हो गया। दोनों बाइक पर पंजाब-हिमाचल सीमा पर स्थित माता आशा देवी मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। परिजनों के मुताबिक चौहाल से आगे जाकर एक मोड़ पर सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल मुकेश की मोटरसाइकिल से टकरा गई। घायल मुकेश और धीरज को सिविल अस्पताल लाया गया जहां से मुकेश को निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।