फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगमपुरा एक्स्प्रेस बनारस के लिए श्रद्धा के साथ रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बेगमपुरा एक्स्प्रेस जालंधर से बनारस के लिए रवाना
विज्ञापन

जालंधर। गुरु रविदास महाराज के 642वां प्रकाशोत्सव गुरु रविदास धाम काशी में मनाने के लिए सिटी रेलवे स्टेशन से शनिवार को स्पेशल बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन रवाना हुई। डेरा सच्चखंड बल्लां की तरफ से 1600 श्रद्धालुओं के लिए 42 लाख रुपये में बुक की गई बेगमपुरा एक्सप्रेस गाड़ी को रवाना करने के लिए हजारों की संख्या में लोग सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। सिटी रेलवे स्टेशन पर जगह-जगह टेंट और पंडाल सजे हुए थे और आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ था। यह ट्रेन लगभग ढाई बजे के आस पास रवाना होनी थी। गुरु रविदास महाराज का प्रकाशोत्सव मनाकर यह ट्रेन 21 फरवरी को शहर में वापस पहुंचेगी। इस दौरान संत निरंजन दास ने संगतों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें