सिविल अस्पताल में गिरी खंडहर कमरे की छत
जालंधर। महानगर जालंधर के सिविल अस्पताल में जर्जर हो चुकी एक कमरे की छत गुरुवार सुबह गिर गई। यह घटना सुबह 5:30 बजे हुई, जिसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। यह छत सिविल अस्पताल में सिविल सर्जन के पीछे बने कमरे की बताई जा रही है। यह कमरा लोगों के बैठने के लिए बनाया गया था, जहां पर डेथ और बर्थ सर्टिफिकेट बनाए जाते हैं। सुबह दफ्तर बंद होने के कारण हादसे में कोई नुकसान होने से बच गया। अगर यह हादसा कुछ समय बाद हुआ होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। छत गिरने से कमरे में पड़ा सामान टूटा है। मौके पर पहुंचे सह सिविल सर्जन शमशेर सिंह मान ने कहा कि उन्होंने एसडीएम को इस बारे पत्र लिखकर यहां नई बिल्डिंग बनाने के बारे में आग्रह किया है।