मोहयाल सभा की मासिक बैठक
जालंधर। भाई मतिदास मोहयाल आश्रम में मोहयाल सभा की मासिक बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य मेहमान के तौर पर लाजवंती अस्पताल के डॉ. वीके वासुदेव मौजूद थे। इसकी अध्यक्षता सभा के प्रधान नंदलाल वैद्य ने की। इस दौरान लांबडा मोहयाल सभा के प्रधान गौतम मोहन, मोहयाल सभा भुल्लथ के प्रधान सुभाष चंद्र दत्ता ने शामिल होकर सभा को हर तरह के सहयोग का वादा किया। डा. वासुदेव ने संस्था को मोहयाल भवन बनाने के लिए 51 हजार का चेक भेंट किया। इस दौरान मोहयाल सभा के प्रधान नंदलाल वैद्य ने कहा कि मोहयाल भवन बनाने के लिए सभी सदस्य व अन्य लोग काफी सहयोग दे रहे हैं। इस मौके पर मोहयाल सभा के नए बने सदस्यों केआर बाली, एडवोकेट वनीत बाली, संजय मेहता का प्रधान नंदलाल वैद्य, महासचिव एसके दत्ता, केके बाली ने स्वागत किया।