सीटी पब्लिक स्कूल में सेल्फ डिफेंस पर वर्कशॉप
जालंधर। राजन स्यालस परिंदे की ओर से सीटी पब्लिक स्कूल में सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप आयोजित की गई। इसमें सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह, प्रिंसिपल सुमन राना, परिंदे एकेडमी के हेड राजन स्याल और चावला नर्सिंग होम से डॉ. सुषमा चावला मुख्य रूप से मौजूद थे। इस सेशन में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के कमांडो ट्रेनर एवं क्राव मॅगा के मास्टर जसवंत सिंह ने छठी से 12वीं कक्षा के 100 से भी अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। यह सेशन छात्राओं के लिए बहुत फायदेमंद रहा।