जालंधर। लोकसभा चुनाव को लेकर जालंधर कैंट के क्षेत्रों में वोटिंग को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा। गांव संसारपुर में कुछ लोगों ने चुनावों का बहिष्कार करने की घोषणा की थी। इसके बावजूद गांव में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। गांव के बुजुर्ग व महिलाएं भी वोटिंग करती नजर आईं। चलने-फिरने में लाचार बुजुर्गों ने व्हील चेयर पर आकर वोट डाला। वहीं जब वोट करने आए कुछ लोगों से वोटिंग के बहिष्कार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मतदान उनका मौलिक अधिकार है। वह अपना अधिकार नहीं छोड़ सकते। लोगों ने कहा जिन नेताओं ने पिछले 5 साल से उनकी कोई सुध नहीं ली, उन्हें सबक सिखाने के लिए वोट डालना बहुत जरूरी है।