फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कमेटी की बैठक में मोहल्ले की मुश्किलों पर विचार-विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ले की समस्याओं पर विचार-विमर्श
विज्ञापन

मुक्तसर। बरकंदी रोड स्थित बाबा नानक नगर की मोहल्ला विकास कमेटी की बैठक अध्यक्ष परमजीत सिंह सोथा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मोहल्ला वासियों को पेश आ रही मुश्किलों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मोहल्ले में कई ऐसी मुश्किलें है जैसे गलियां पक्की करना, मोहल्ले में पड़े खाली प्लाट जहां लोागों द्वारा फैंका गया कूड़ा कर्कट, सरकंडा तथा जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर आदि मुश्किलें है। इसके अलावा मोहल्ले में खराब पड़ी स्ट्रीट लाईटें व सीवरेज की सफाई करनी तथा बस स्टैंड को जाने वाली गली में आईलेट्स सेंटर संचालकों द्वारा अपने वाहन गली में लगाकर अवैध कब्जा करना भी गंभीर समस्या है। जहां से हर रोज आने जाने वालों को सड़क के बीचों-बीच खड़े वाहनों के कारण बहुत दिक्ततें पेश आती हैं। इस मौके पर एमसी जगमीत सिंह जग्गी, काला सिंह बेदी, संत राम खिच्ची, सुरिंदर कुमार, राजा सिंह, नेमपाल सिंह, सोनू सिंह, बग्गी, जरनैल सिंह, एडवोकेट अमनजीत सिंह तथा जगजीत सिंह भची उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें