सेंट सोल्जर के विद्यार्थियों ने मनाई बैसाखी
जालंधर। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल मान नगर, मॉडल हाउस, करतारपुर में हर्षोल्लास से बैसाखी का त्योहार मनाया गया। अध्यापकों ने कहा कि बैसाखी का दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन श्री गुरु गोबिंद सिंह की ओर से खालसा पंथ की स्थापना की गई थी। इस दौरान बुआई व फसल की कटाई के बारे में भी छात्रों को बताया गया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी विद्यार्थियों को बैसाखी की बधाई दी।