मताधिकार के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
जालंधर। एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत वोटर रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया गया। विद्यार्थियों को वोट के अधिकारों का सहीं प्रयोग करने के फायदे भी बताए। वोट का सही प्रयोग न करने के नुकसानों से भी परिचित करवाया। कैंप में कॉलेज के 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें से 50 विद्यार्थियों ने उसी समय वोटर रजिस्ट्रेशन फार्म भर कर जमा करवाया। प्रिंसिपल डॉ. सुचरिता शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी में से ही न केवल देश के नेता बनेंगे, बल्कि यही वह पीढ़ी है जो समस्याओं को जड़ से उखाड़ने का तर्कसंगत प्रयास भी करेगी।