सेंट सोल्जर के 300 विद्यार्थी सम्मानित
जालंधर। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल मान नगर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर ग्रुप के प्रो चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने शिरकत की। मुख्य अतिथि ने समारोह में अकादमिक, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों में संस्था का नाम चमकाने वाले करीब 300 छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। इसके अतिरिक्त अध्यापकों ने नारी सशक्तिकरण पर विशेष प्रस्तुति दी गई। प्रिंसिपल कंवलजीत कौर आहूजा ने स्कूल की गतिविधियों से अवगत करवाया।