फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट्स ने तैयार किया 311.2 मीटर लंबा सलाद बार

विज्ञापन
विज्ञापन
एलपीयू के विद्यार्थियों ने बनाया 311.2 मीटर लंबा सलाद बार
विज्ञापन

जालंधर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने सबसे लंबा सलाद-बार बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की है। विद्यार्थियों ने एलपीयू के बलदेव राज मित्तल यूनिपोलिस में 311.2 मीटर लंबा सलाद-बार बनाया। इसमें 7 अलग किस्म की सब्जियों का इस्तेमाल किया गया। इसका कुल वजन 1259 किलोग्राम था। पिछला 210 मीटर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए विद्यार्थियों ने बहुत ही लजीज इंडियन वेजिटेबल सलाद तैयार किया। इस इवेंट में 1000 से अधिक विद्यार्थी और 50 स्टाफ सदस्यों ने 24 घंटे के अंदर सब्जियों को अच्छे तरीके से साफ करने के बाद उन्हें उच्चतम तरीके से चॉप एवं काटा। एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने कहा कि इस तरह का इवेंट विद्यार्थियों में जोश भरता हैं। इस मौके पर वाइस चेयरमैन नरेश मित्तल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें