फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज में एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं को सोशल मीडिया बारे में बताया
विज्ञापन

जालंधर। डीएवी कालेज के कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से छात्राओं में कंप्यूटर और सूचना तकनीक को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय वर्कशॉप आयोजित की गई। मुख्य वक्ता कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रो. नितिन भाटिया ने छात्राओं को सोशल नेटवर्किंग साइट्स के सावधानीपूर्वक उपयोग के बारे में जानकारी दी। वक्ता प्रो. लेखा जिंदल ने लड़कियों को आनलाइन शॉपिंग, नेट बैंकिंग व विभिन्न एप की जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने छात्राओं को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पॉवर प्वाइंट और उसको प्रभावशाली बनाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। प्रिंसिपल डॉ. एसके अरोड़ा ने कहा कि लड़कियों में कंप्यूटर और इससे जुड़ी सावधानियों का ज्ञान होना बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें