फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। रेल डिवीजन फिरोजपुर ने रेल पटरी पर दौड़ती ट्रेनों में टिकट चेकिंग करने को टिकट निरीक्षकों की टीमें गठित कर चेकिंग अभियान शुरू किया है। उक्त अभियान दौरान ट्रेनों में बिना टिकट सफर कर रहे 1064 यात्रियों को काबू कर सात लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है। रेल डिवीजन फिरोजपुर के सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने तथा वास्तविक रेल उपयोगकर्ताओं के लिए सेवा में सुधार करने के लिए, उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने 14 जून को बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग ड्राइव चलाया गया। यह ड्राइव मंडल रेल प्रबंधक संजय साहू के नेतृत्व में चलाया गया। ड्राइव के दौरान, 1064 यात्रियों से सात लाख से अधिक का राजस्व वसूला गया, जो या तो वैध टिकट के बिना यात्रा कर रहे थे, या अनियमित यात्रा कर रहे थे, या बिना बुक किए सामान ले जा रहे थे। सैनी ने कहा कि फिरोजपुर मंडल रेलयात्रियों से हमेशा वैध टिकट लेकर यात्रा करने का अपील करता है। मंडल में लगातार टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
-
फोटो कैप्शन -फिरोजपुर रेल डिवीजन में दौड़ती ट्रेन में टिकट चेक करते हुए।