फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष तिवारी ने पीएम मोदी पर की आपतिजनक टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीष तिवारी ने पीएम पर की अभद्र टिप्पणी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नवांशहर। श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी ने मंगलवार को बंगा में रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। 2002 में हुए गुजरात दंगों के लिए पीएम द्वारा माफी मांगे जाने के सवाल पर तिवारी ने कहा कि माफी वे लोग मांगते हैं, जिन्हें शर्म होती है। हमारे पीएम तो बेशर्म हैं। इस दौरान बंगा हलका इंचार्ज सतबीर पल्ली झिक्की ने कहा कि लोग केंद्र में कांग्रेस की सरकार देखने को बेताब हैं। इससे पहले तिवारी ने बंगा में एक रोड शो भी किया। उधर मनीष तिवारी द्वारा की गई टिप्पणी पर अकाली दल के जिला शहरी प्रधान शंकर दुग्गल ने कहा कि पीएम के लिए इस तरह की शब्दावली नेताओं को शोभा नहीं देती। मनीष तिवारी को अपने कहे शब्दों के लिए लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें