एचएमवी कॉलेज में वार्षिक मेला 3 फरवरी को
जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय के प्रांगण में 3 फरवरी को वार्षिक मेला फिएस्टा, द ट्रेड फेयर 2019 का आयोजन किया जा रहा है। ट्रेड फेयर का उद्घाटन मुख्यातिथि डीसी वरिंद्र कुमार शर्मा व डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली) के उपप्रधान एवं स्थानीय समिति के चेयरमैन जस्टिस (रिटायर्ड) एनके सूद के शुभ कर कमलों से होगा। फिएस्टा 2019 का रेफल ड्रा मुख्यातिथि डॉ. एमसी शर्मा (ऑनरेरी कोषाध्यक्ष, डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी) व सम्मानीय अतिथि डॉ. सतीश कुमार शर्मा (निदेशक कॉलेजिस, डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, नई दिल्ली) के द्वारा निकाला जाएगा। इस अवसर पर डीएवीसीएमसी नई दिल्ली के सचिव अरविंद घई, एडीसी डेवलेपमेंट जतिंद्र जोरवाल, एडीसी जनरल जसबीर सिंह, एसडीएम परमवीर सिंह उपस्थित रहेंगे।