पीएम केवल करतारपुर कॉरिडोर का क्रेडिट लेने आए थे: चीमा
कपूरथला। श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के लिए पंजाब सरकार की ओर से गठित शताब्दी समारोह कमेटी के उपचेयरमैन नवतेज सिंह चीमा ने कहा कि पीएम मोदी को पंजाब और पंजाबियों से कोई खास लगाव नहीं है। प्रधानमंत्री तो केवल पंजाब में करतारपुर कॉरिडोर का क्रेडिट लेने आए थे। प्रधानमंत्री श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर बिल्कुल खामोश हैं। उनके पास इस धार्मिक आयोजन के संदर्भ में 2100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की फाइल मंजूरी के लिए पेंडिंग है, जिसे लेकर उन्होंने चुप्पी साध रखी है। चीमा ने दावा किया कि द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर का अपरोक्ष रूप से कांग्रेस को ही फायदा होगा। एसजीपीसी को राजनीतिक संरक्षण से बाहर करने की फूलका की बात पर चीमा ने कहा कि जिस तरह अन्ना हजारे के आंदोलन को हाईजेक करके सबने अपना-अपना राजनीतिक स्वार्थ सिद्ध किया, उस तरह ही फूलका भी कर रहे हैं।