कंज्यूमर्स एंड ह्यूमन राइटस सुरक्षा समिति ने की रेलवे स्टेशन की सफाई
जालंधर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत कंस्यूमर्स एंड ह्यूमन राइट सुरक्षा समिति ने शनिवार को जालंधरसिटी रेलवे स्टेशन की सफाई की। इस मौके पर चेयरमैन मुकेश वर्मा ने कहा कि हमने स्वच्छ भारत अभियान के चलते रेलवे स्टेशन पर सफाई करने का काम पूरा किया। उन्होंने कहा कि हमे अपना आसपास का इलाका साफ सुथरा रखना चाहिए। जिससे बीमारियों से तो दूर रहेंगी ही, बल्कि हमारा शहर भी साफ सुथरा दिखेगा। इस सफाई अभियान में कंस्यूमर्स एंड ह्यूमन राइट सुरक्षा समिति के प्रधान कीर्ति दत्ता, वाइस चेयरमैन वसीम राजा गुडू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सोंधी, महासचिव संजीव भगत, अश्वनी चोपड़ा, अश्वनी शर्मा, चंद्र शेखर, डॉ. अतुल दत्ता, गुरमीत बाजवा, स्टेशन सुपरिंटेंडेंट आरके बहल, सीएमआई प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे।