वेतन न मिलने पर निगम के क्लेरीकल स्टाफ ने की हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। वेतन न मिलने पर नगर निगम के क्लेरीकल स्टाफ ने वीरवार को हड़ताल की। हड़ताली कर्मचारियों ने काम पूरी तरह ठप रखा। यह हड़ताल कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजन के नेतृत्व में की गई। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी लंबित मांगे पूरी न की गई तब तक हड़ताल जारी रह सकती है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। कई बार की तरह इस बार भी चार महीनों से वेतन नहीं मिला। हड़ताली कर्मचारियों की यह मांग भी है कि हाल ही में स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू के निर्देश पर निलंबित किए गए अधिकारियों कर्मचारियों के मामले की जांच चंडीगढ़ की बजाय लोकल शिफ्ट की जाए। कर्मचारियों का कहना है कि सस्पेंशन पर चल रहे कर्मचारियों का चंडीगढ़ बार-बार आना-जाना उनके लिए कठिनाई भरा और आर्थिक बोझ है।