बास्केटबॉल में पीएपी जालंधर ने आरसीएफ कपूरथला को हराया
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित बास्केटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पीएपी जालंधर ने आरसीएफ कपूरथला को हराया। जालंधर टीम ने 92 स्कोर बनाए। जबकि कपूरथला की टीम 69 पर दूसरे स्थान पर रही। वहीं फरीदकोट की टीम ने लुधियाना की टीम को हरा तीसरा स्थान प्राप्त किया। टूर्नामेंट मौके मुख्य अतिथि डॉ. सुमित जारंगल ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से शुरू किए गए मिशन तंदुरुस्त पंजाब तहत सरकार खेलों को उत्साहित करने पर जोर दे रही है, ताकि युवा खेलों को जीवन में अपनाएं और नशों से बचे रहें। टूर्नामेंट दौरान एसोसिएशन की ओर से विजेता जालंधर टीम को पचास हजार रुपये नकद, ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली कपूरथला की टीम को 30 हजार रुपये व तीसरे स्थान पर रहने वाली फरीदकोट की टीम को 20 हजार रुपये नकद इनाम देकर सम्मानित किया। इस मौके एसडीएम राजपाल सिंह, जिला इंचार्ज मेजर गुरजंट सिंह, नायब तहसीलदार चरनजीत सिंह वडिंग, मैनेजर ग्रोवर, सहायक शिक्षा अफसर दलजीत सिंह समेत अन्य भी उपस्थित थे।