फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों की मांगों प्रति सरकार की बेरुखी की आलोचना

विज्ञापन
विज्ञापन
डीए की किस्तें व बकाया रिलीज करने की मांग
विज्ञापन

मुक्तसर। गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक संरक्षक चौधरी दौलत राम सिंह व अध्यक्ष नत्था सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। इसमें सरकार की ओर से पेंशनरों व मुलाजिमों की मांगों के प्रति अपनाई जा रही बेरुखी और अनदेखी की नीति की आलोचना की गई। वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि डीए की रहती किस्तें व इसका बकाया तुरंत रिलीज किया जाए। वेतन कमीशन को अपनी रिपोर्ट जल्द देने के लिए समयबद्ध किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि मोहाली में की गई हल्ला बोल रैली समय मुख्यमंत्री के ओएसडी की ओर से मुख्यमंत्री से मुलाकात करने का वादा भी अब तक पूरा नहीं हुआ, जिससे समूचे पेंशनर वर्ग में रोष पाया जा रहा है। मंच संचालन महासचिव बसंत सिंह राजू ने किया। इस दौरान गुरदेव सिंह, प्रेस सचिव जगदीश राय ढोसीवाल, बख्तावर सिंह मान, हरदेव सिंह, अमी चंद, मल्खान सिंह और गुरटेक सिंह बराड़ भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें