फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वातावरण को बचाने के लिए बनानी पड़ेगी योजानाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
‘वातावरण को बचाने के लिए बनानी पड़ेगी योजनाएं’
विज्ञापन

जालंधर। सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन शाहपुर कैंपस में सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग विभाग की ओर से सूबे की इमारतों की ऊर्जा को बचाने पर दो दिवसीय सेमिनार लगाया गया। इस दौरान मुख्य मेहमान केंद्रीय गृह मंत्रालय सलाहकार कमेटी के सदस्य एआर सुरिंदर, सीटी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह व कैंपस डायरेक्टर डॉ. जीएस कालड़ा थे। समारोह में 50 से अधिक आर्किटैक्ट, इंजीनियर्स, बिल्डर्स, डेवलपर्स, सरकारी अफसर और आर्किटेक्चर मौजूद थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय सलाहकार कमेटी के सदस्य एआर सुरिंदर ने कहा कि पेडा 500 वर्ग के क्षेत्र या उससे अधिक के क्षेत्रों में लगाया जा सकता है। पीईडीए के सीनियर मैनेजर रंधीर सिंह ने कहा कि पंजाब में पानी की मात्रा कम होती जा रही है। उन्होंने कम हो रही मात्रा के अनुसार पंजाब के हर क्षेत्र में पेड़ लगाने की अपील की। मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह व कैंपस डायरेक्टर डॉ. जीएस कालड़ा ने मेहमानों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें