फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से आहत किसान ने दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज से आहत किसान ने दी जान
विज्ञापन

मुक्तसर।
गांव घुमियारा के कर्ज से आहत एक किसान ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार किसान पर करीब साढ़े छह लाख रुपये का कर्ज था।
जानकारी के अनुसार गांव घुमियारा के किसान जसवंत सिंह (45) पुत्र मुख्तयार सिंह के पास करीब तीन एकड़ जमीन थी। जसवंत ने बैंक, कोआपरेटिव सोसाइटी और आढ़ती का करीब साढ़े छह लाख रुपये का कर्ज देना था। इस कर्ज और आर्थिक घरेलू हालात को लेकर वह पिछले कुछ समय से परेशान आ रहा था। वीरवार को जसवंत सिंह ने अपने खेत में जाकर कीटनाशक दवा पी ली। राहगीरों ने किसानों ने बेसुध पड़ा पाकर घर पहुंचाया। परिजन उसे राजस्थान के बीकानेर स्थित अस्पताल में ले गए, जहां उसने रविवार रात को दम तोड़ दिया। थाना लंबी के अधीन पुलिस चौकी किल्लियांवाली के प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि इस संबंध में धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें