फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC बस में लगी आग: चलती गाड़ी से धुआं उठता देख यात्रियों में मचा हड़कंप, 15 लोग थे सवार, चालक ने दिखाया हौसला

Tue, 08 Apr 2025 06:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पंजाब के पठानकोट में अमृतसर से हिमाचल जा रही एचआरटीसी की चलती बस में आग लग गई। बस के अंदर धुआं उठता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बस में से आग की लपटें उठने लगी। 
विज्ञापन
बस में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलती बस से धुआं उठने लगा। चालक ने बस को रोका तो उसमें अचानक आग लग गई। एचआरटीसी की बस में आग लगने से सवारियों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बस से आग की लपटें उठने लगी। बस में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी में बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


हिमाचल रोडवेज की बस पंजाब के अमृतसर से हिमाचल के हारसीपतन जा रही थी। हादसा मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब पठानकोट-जालंधर बाईपास पर हुआ। वहीं, एचआरटीसी डीपो के कर्मचारियों का कहना है कि उक्त बस अमृतसर से हारसीपतन जा रही थी और जब वे पठानकोट से करीब 15 यात्री लेकर बस चालक निकला तो एकदम से बस में आग लग गई। बताया जा रहा है कि बस में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोका और सवारियों को तुरंत बाहर निकाला। ऐसे में ड्राइवर ने दमकल विभाग को भी सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और बस में लगी आग पर करीब 20 मिनट बाद काबू पाया। राहत की बात यह रही है कि इस घटना में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि बस में आग लगने से यात्रियों की जान हलक में आ गई थी। कुछ यात्री अपने सामान को लेकर परेशान भी दिखे। क्योंकि यात्रियों का सामान बस के अंदर छूट गया था और उन्हें जल्दी में बस से बाहर निकाला गया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें