होटल मैनेजमेंट कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी
- फोटो : AI
चंडीगढ़ शहर में एक बार फिर बम धमकी वाले ई-मेल ने हड़कंप मचा दिया है। इस बार चंडीगढ़ के सेक्टर-42 में स्थित होटल मैनेजमेंट कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को इसकी सूचना दी है जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। कॉलेज परिसर को सुरक्षा को लेकर खाली करवाया जा रहा है और आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की खबर नहीं है।