पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से होशियारपुर के जिला शिक्षा अधिकारी को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया गया है। इस संबंध में विभाग की तरफ से देर शाम आदेश जारी किए गए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
होशियारपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) हरजिंदर सिंह पर विभागीय कार्रवाई हुई है। जिला शिक्षा अधिकारी हरजिंदर सिंह को शिक्षा विभाग की तरफ से तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बुधवार शाम इस संबंध में सचिव स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
जारी आदेश के अनुसार 16 दिसंबर को नाबार्ड के तहत जारी ग्रांट स्कूलों में सही समय पर वितरित न किए जाने और अपनी ड्यूटी में कोताही बरते जाने के कारण उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान उनका हेड क्वार्टर कार्यालय निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब, चंडीगढ़ रहेगा।