पंजाब के जिला पठानकोट में शनिवार सुबह अलग-अलग जगहों पर 10 मृत गायें मिलने पर हिंदू संगठन भड़क उठे। संगठन के लोगों ने बवाल मचाते हुए पठानकोट को बंद करवा दिया।
संगठन के पदाधिकारी आरोप लगा रहे हैं कि गायों को साजिश के तहत मारा गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर दिया है।
खबर लिखे जाने तक मृत गायों का पोस्टमार्टम जारी है। उधर, पठानकोट में बाजार बंद करवा दिया है। संगठन के पदाधिकारी शहर में जगह-जगह प्रर्दशन कर रहे हैं।